MS. Excel जिसका पूरा नाम (Microsoft Excel ) है | जिसे सिर्फ हम एक्सेल के नाम से जानते है | यह Microsoft Corporation के द्वारा विकसित किया गया एक Spreadsheet Program है जो Data को Tabulate Format में रखने की सुविधा प्रदान करती है | MS. Excel Microsoft Office Suite के अंतर्गत आने वाला एप्लीकेशन है |
जिस प्रकार पुराने समय में डाटा को रजिस्टर पर मनुअली पेन्सिल की मदद से Row और Column बनाकर व्यवस्थित किया जाता था बिल्कुल उसी प्रकार Electronic worksheet ( Excel ) में भी डाटा को व्यवस्थित करने के लिए Row और Column बने होते है |
एम एस एक्सेल डाटा को व्यवस्थित करने के अलावा Calculation करने , निर्णय लेने ,डाटा का ग्राफ तैयार करने , रिपोर्ट तैयार करने और वेबसाइट पर डाटा के साथ के काम करने इत्यादि की सुविधा देता है | इसमे बड़ी से बड़ी डाटा का Mathematical अथवा Logical Calculation करने के लिए बहुत सारे Formula , Function दिए होते है जिसका उपयोग करके किसी बड़ी Calculation को चुटकियों में हल किया जा सकता है | इसमें अंकीय डाटा का कैलकुलेशन करने के लिए Airthmetic Operator ( +, -, *, /, % , Etc.) का भी use किया जाता है |
Excel में कोई भी डाटा Row तथा Column में व्यवस्थित होता है और इन्ही Row और Column के व्यवस्थित रूप को एक Worksheet कहा जाता है | एक Worksheet में 10,48,576 Row तथा 16,384 Column होते है |
Row और Column के मिलान से बनने वाले खाने को Cell कहा जाता है | एक Worksheet में कुल Cells की संख्या 17,17,98,69,184 होती है |
MS. Excel की पूरी फाइल को एक Worksheet कहा जाता है | एक वर्कशीट में अधिकतम 255 Worksheet को बनाया जा सकता है |
एम0 एस0 एक्सेल की विशेषताएं
( Features of MS Excel in Hindi )
- Microsoft Excel का User Interface बहुत ही सरल है Microsoft ने इसकी डिज़ाइन कुछ इस तरह से तैयार किया है कि कोई भी व्यक्ति इसमें कुछ ही समय में Microsoft Excel की बेसिक ट्रेनिंग लेकर अपना कार्य शुरू कर सकता है |
- यह बिश्व का सबसे भरोसेमंद Spread Sheet Program है इसके बिना Computer ज्ञान को अधूरा माना जाता है | कठिन से कठिन Calculation को MS Excel की सहायता से बडी आसानी से हल किया जा सकता है | अगर आपने एक बार Ms Excel सीख लिया तो यह आपको कहीं न कहीं जरूर काम आयेगा |
- Ms Excel का डिजाइन कुछ इस तरह का होता है कि जिसमें आपको Automatic Table बने हुए मिलते हैं Table बनाने की जरूरत नहीं पड़ती है | बस आपको Excel open करना है और आप Data Entry शुरू कर सकते हैं |
- MS Excel Formulas काम को और भी आसान बना देते हैं अगर आप Excel फार्मूलों का basic ज्ञान ले लेते हैं तो कई घण्टों का काम मिनटों में Excel के फार्मूलों की सहायता से किया जा सकता है जो कि Auto updated भी होते रहते हैं |
- Ms Excel में एक Sheet से दूसरी Sheet को और एक File से दूसरी File को भी लिंक किया जा सकता है आपके पास चाहे कितना भी बडा Data क्यों ना हो Excel उसे Handle कर लेगा |
- Ms Excel के माध्यम से आप Automatic chart और Dashboard भी बना सकते हो |
एम0 एस0 एक्सेल का उपयोग? ( Uses Of MS Excel In Hindi ) :-
- Mathematical तथा Logical Calculation करने के लिए :-
- Pivot Tables तैयार करने के लिए :-
- Conditional Formatting के लिए :-
- Data Filtering करने के लिए :-
- Data Sorting करने के लिए :-
- Data Validation के लिए :-
- Data chart, ग्राफ तैयार करने के लिए :-
- बजट तैयार करने के लिए :-
- Data को Tabular Format में रखने के लिए :- :-
- Accounting के लिए :-
- Checklist बनाने के लिए :-
- Mailing List बनाने के लिए :-
- People Management करने के लिए :-
- Stock Maintain करने के लिए :-
- Data को आसानी से manage करने , इत्यादि के लिए किया जाता है |
0 Comments